
समाचार सच, हल्द्वानी। पुर्ननवा महिला समिति द्वारा चल रही पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर हल्द्वानी में महिला रामलीला के नौवें दिन अंगद रावण संवाद तथा लक्ष्मण शक्ति की लीला का सुंदर मंचन किया गया। अगंद की भूमिका में उर्वशी बोरा ने संवाद प्रसंगों से सभी उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस लीला का मंचन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

मंगलवार को लीला में कलाकारों ने विभीषण शरणागति, रामेश्वरम स्थापना, रावण-अंगद संवाद, लक्ष्मण शक्ति, कालनैमी-हनुमान संवाद प्रसंग का मंचन किया गया। लीला में दिखाया गया कि भाई रावण द्वारा जानकी का हरण करने के बाद विभीषण राम की शरण में चला जाता है। राम स्वयं रामेश्वरम की स्थापना करके भगवान शिव की प्रार्थना करते हैं। सीता की खोज करते हुए बाली-पुत्र अंगद रावण के दरबार में पहुंचकर अपनी शक्ति का परिचय देते हुए दरबार में अपना पैर जमा लेता है। जब कोई भी शूरवीर अंगद के पैर को नहीं हिला सका तो रावण स्वयं अंगद का पैर हिलाने के लिए उठते हैं, इस पर अंगद रावण को श्रीराम के पैरों में पड़कर माफी मांगने की सलाह देते हैं। रावण और भी क्रोधित हो उठता है। मेघनाथ से युद्ध होने पर लक्ष्मण मूर्छित हो जाते हैं। संजीवनी बूटी लेने जाने पर हनुमान की कालनैमी से मुलाकात होती है।
आज लीला में राम की भूमिका में मानसी, लक्ष्मण- लक्षिता, अंगद-उर्वशी बोरा, हनुमान-तनुजा जोशी, मेघनाथ-सुमन साह, भरत-दिव्यांशी, सुसेन वेद्य-लीला मनराल, सेवक-अनिता जोशी, बानर सेना-वैभवी बिष्ट, खुशी बडोला, श्रेया मेहरा, गरिमा बडोला, रावण की सेना- कंचन तिवारी, रोली पंत, अतिदि, सिद्धि सुयाल, विभीषण-मीनू जोशी, सुग्रीव-प्रिया कश्मीरा, नल-सरिता रावत, नील-कुसुम बोरा, जामवंत-भगवती बिष्ट, दीपा तिवारी सहित रितु कांडपाल, नृत्यकी-स्वस्तिका बोरा आदि ने अभिनय किया।
लीला मंचन के मुख्यअतिथि एवं अतिथिगणः
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेशाध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, भाजपा वरिष्ठ नेता साकेत अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमंत बगड्वाल, मोहन पाल, व्यापारी नेता बिपिन गुप्ता, महामंत्री हर्षवर्द्धन पाण्डे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समिति अध्यक्ष लता बोरा, शांति जीना, कल्पना रावत, जानकी पोखरिया, जया बिष्ट, यशोदा रावत, तुलसी रावत, प्रेमा बृजवासी, रेखा रावत, मंजू बनकोटी, कुसुम बोरा, अंजना बोरा, निर्मला बहुगुणा मौजूद रहे।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



