हल्द्वानी का युवक ज्योलीकोट के गदेरे में डूबा, फिर जो हुआ उसने सबको हिला दिया!

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट क्षेत्र में दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए गए एक युवक की गदेरे में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय जीवन रावत, निवासी बच्चीनगर, हल्द्वानी के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। A young man from Haldwani drowned in the stream of Jyoalikot

जानकारी के मुताबिक, युवक अपने दोस्तों के साथ ज्योलीकोट स्थित एक गदेरे के पास गया था। इस दौरान नहाते समय जीवन गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी ज्योलीकोट के माध्यम से एसडीआरएफ को जानकारी दी गई।

एसडीआरएफ की टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और अंधेरे में सर्च ऑपरेशन चलाया। रातभर चली मशक्कत के बाद युवक का शव घटनास्थल से दो-तीन किलोमीटर नीचे स्थित तालाब से बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें -   कुछ आसान आदतें अपनाकर इस परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे के वक्त मौजूद दोस्तों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440