
समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। यहां बरेली रोड स्थित गौजाजाली उत्तर में रविवार को कूड़ें के ढेर में आग लग जाने कारण आधा दर्जन कारें जलकर राख हो गयी। सूचना के करीब आधे घंटे बाद पहुंचे दमकल के चार वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है की किसी भी वाहन का तेल टैंक नहीं फटने से एक भीषण हादसा होने से बच गया। सूचना पर तहसीलदार समेत एसओ बनभूलपुरा मोहम्मद युनूस ने आग से हुई क्षति का मुआयना किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां गौजाजाली उत्तर नईबस्ती आस्ताना मस्जिद निवासी रियासत अली का खाली प्लाट पड़ा है। जिसमें क्षेत्र के लोगों ने कूड़ा डालने के रूप में प्रयोग करते थे। साथ ही आस-पास के लोग अपने वाहन भी खड़ा करते थे। रविवार को लगभग प्रातः 11 बजे अचानक कूड़े के ढेर में लग गयी। बाद में आग इमरान अंसारी के घर के बाहर रखे सोफे फर्नीचर ने पकड़ ली। इस आग ने भयानक रूप ले लिया और आग प्लाट में खड़ी कारों तक पहुंच गयी। घटना की सूचना पार्षद रईस अहमद उर्फ गुड्डू ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पहुंची दमकल के चार वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक प्लाट में खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहन आग की भेंट चढ़ गये। इस अग्निकांड में इमरान का छोटा हाथी संख्या यूके 04पीबी-7533, रईस अहमद की सेंट्रो कार संख्या यूके 04बी-2878, शहान अली की अल्टो कार यूके 04सी-8897, जुवैद की आईटेन कार यूपी 80बीसी-4776, मोहम्मद इकबाल की कार संख्या यूके 18एफ-0872 समेत दो अन्य वाहन पूरी तरह जल गए। जबकि हारून की कार संख्या यूके 06एएच-6703 को दमकल वाहनों ने जलने से बचा लिया। लेकिन इस कार का पिछला हिस्सा जल गया।
इस अग्निकांड में इमरान का छोटा हाथी संख्या यूके 04पीबी-7533, रईस अहमद की सैंट्रो कार संख्या यूके 04बी-2878, शहान अली की अल्टो कार यूके 04सी-8897, जुवैद की आईटेन कार यूपी 80बीसी-4776, मोहम्मद इकबाल की कार संख्या यूके 18एफ-0872 समेत दो अन्य वाहन पूरी तरह जल गये। जबकि हारून की कार संख्या यूके 06एएच-6703 को दमकल वाहनों ने जलने से बचा लिया। लेकिन इस कार का पिछला हिस्सा जल गया। सूचना पर तहसीलदार समेत एसओ बनभूलपुरा मोहम्मद युनूस ने आग से हुई क्षति का जायजा लिया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















