महानगर हल्द्वानी में बनाए गए हैं आधा दर्जन कंटेनमेंट जोन, जोनों में कड़ी सुरक्षा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच नगर में कंटेनमेंट जोनों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होती जा रही है। नगर में आधा दर्जन नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। अब इन कंटेनमेंट जोनों की सुरक्षा भी कड़ी की जा रही है। किसी को भी कंटेनमेंट जोन में आने-जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। साथ ही इन क्षेत्रों में स्क्रीनिंग की जा रही है। नगर में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। प्रतिदिन जारी होने वाले हेल्थ बुलेटिन में नगर के किसी न किसी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ऐसे क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बना रहा है। नगर में कई नए कंटेनमेंट जोन बने हैं। प्रशासन के अनुसार नवाबी रोड की जागृति कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी बरेली रोड, जवाहर नगर, लाइन नंबर 16 कब्रिस्तान रोड, चांदमारी काठगोदाम, गोरापड़ाव हल्दूचौड़ और लामाचौड़ में कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐहतियातन इन क्षेत्रों को प्रशासन ने केंद्र सरकार की गाइड लाइन के अनुसार कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इन क्षेत्र में रहने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। साथ ही पॉजिटिवों के परिजनों के अलावा संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग की गई है। साथ ही स्क्रीनिंग में जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई देंगे उनकी सैंपलिंग की जाएगी। प्रशासन ने इन इलाकों में आवाजाही को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इन्हें हर जरुरी सामान गाइड लाइन के हिसाब से मुहैया कराया जाएगा। अगर कुछ दिनों तक इन क्षेत्रों में कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला तो इन क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया जाएगा। इधर अब प्रशासन कंटेनमेंट जोनों की सुरक्षा भी कड़ी कर रहा है। कंटेनमेंट जोनों के नाकों को बंद करने के साथ ही इनमें पुलिस जवानों की तैनाती की जा रही है। साथ ही अब नाकों को जाली लगाकर बंद किया जा रहा है, ताकि रास्ते बंद करने के लिए लगाई गई बल्लियों को लांघकर कोई भी न तो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश कर पाए और न ही बाहर आ पाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, जानें 29 जुलाई 2026 का शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440