एक पल में उजड़ गई खुशियां: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक की चपेट में आई डेढ़ साल की मासूम, परिवार के सामने थम गई नन्हीं सांसें

खबर शेयर करें

समाचार सच, टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में रविवार को एक ऐसा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के पास ट्रक के पीछे फिसलने से डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची की अपने माता-पिता के सामने ही दर्दनाक मौत हो गई। पलभर पहले परिवार के साथ सफर कर रही मासूम की जिंदगी एक झटके में खत्म हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानीपत से श्रीनगर की ओर गेहूं लेकर जा रहा एक ट्रक मूल्यागांव के पास चढ़ाई चढ़ते समय अचानक पीछे की ओर फिसलने लगा। ट्रक को अपनी ओर आता देख उसके पीछे चल रहे दूसरे ट्रक चालक ने भी वाहन पीछे करने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ें -   एक अंगदान, कई जिंदगियां आबाद'… हरिद्वार से जेपी नड्डा का बड़ा संदेश, हजारों लोगों ने लिया जीवनदान का संकल्प

उसी दौरान बाइक पर सवार अंकित अपनी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी नौनी के साथ वहां से गुजर रहे थे। अचानक दोनों ट्रकों की अप्रत्याशित गतिविधि से बाइक चालक संभल नहीं सका और बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में मासूम नौनी ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। माता-पिता की आंखों के सामने उनकी इकलौती खुशियों का संसार उजड़ गया।

यह भी पढ़ें -   २९ जून २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक सड़क पर पलट गया, जिससे ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबा जाम लग गया और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440