समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा नेता हरक सिंह रावत के चुनाव न लड़ने की घोषणा महज एक ड्रामा है। उन्होंने कहा कि वे इस प्रकार की राजनीति शिगुफे छोड़ने के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि कोई भी नेता राज्य का भाग्य विधाता नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य वन बहुत क्षेत्र है और इसको आय का साधना बनाकर रोजगार से जोड़ा जा सकता है। लेकिन इसे राज्य का दुर्भाग्य ही कहा जायेगा कि आज राज्य में वन्य जीव यहां के लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन सरकार इस मामले में सोई पड़ी है। पलायन, बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा, मानव संसाधन विकास, उच्च शिक्षा आदि से सरकार को कोई लेना देना नहीं है।
दीपक बल्यूटिया ने उत्तराखण्ड के ऐसे नेताओं को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि राज्य की भावना को समझें और उसके अनुरूप काम करें। उन्हें राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



