काबीना मंत्री यशपाल आर्य, विधायक राम सिंह कैड़ा व संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से किया दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन
समाचार सच, भीमताल/नैनीताल। पौधा रोपण के साथ मंगलवार को हरेला मेला नगर पंचायत भीमताल शुभारम्भ हो गया। इस मौके पर प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य, विधायक संजीव आर्य तथा राम सिंह कैड़ा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
मेले में लोक कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोग मंत्रमुग्ध हो गये। वही में ग्रामीण अंचलो मंे उत्पादित होने वाली वस्तुओं सौन्दर्य प्रसाधनों आदि की स्टालों की प्रदर्शनी भी लगाई गयी।
हरेले पर्व की बधाई देते हुये काबीना मंत्री आर्य ने कहा कि हरेला कुमायूं का अत्यन्त प्राचीन एवं प्रसिद्व त्यौहार है सावन मास के प्रथम दिन यह त्यौहार मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोक जीवन मे इस पर्व की विषेश महत्ता है। हरियाली ग्रीष्म ऋतु मे सूखे व मुरझाये वनस्पति संसार के पुनर्जीवन का प्रतीक है। उन्हांेेने कहा कि इस पर्व पर पौधा रोपण का विशेष महत्व है, वृक्ष हमारे जीवन के साथी तथा विकास मे वृक्षों एव हरियाली का विशेष योगदान हेै। उन्होंने कहा कि हरियाली को बनाये रखने के लिए हम सब अधिक से अधिक संख्या में पौधा रोपण करें।
विधायक संजीव आर्य ने कहा कि वृक्षों से हमारा जन्म-जनमान्तर का नाता है इस अटूट रिश्ते को हमंे टूटने नहीं देना है। पौधे निस्वार्थ भाव से हमें बहुत कुछ देते है इसलिए हमें जिन्दगी मे वृक्षांे का ऋणी रहना चाहिए।
विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि हरेला हमारी खुशहाली का प्रतीक है। खुशहाली हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है। मानव जाति के विकास चिन्तन, अध्यात्म में वृक्षों एव वनों की अहम भूमिका है। उन्होंने अन्धाधुंध वनांे के कटान पर चिन्ता व्यक्त करते हुयंे कहा कि हमें अपने स्वार्थो के लिए वृक्षों का कटान नहीं करना चाहिए।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र सिह चनौतिया, मेलाधिकारी/उपजिलाधिकारी विनोद कुमार, भवाली नगर पालिका अध्यक्ष संजय वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राजेश नेगी, सभासद भारत लोशाली, सीमा टम्टा, रामपाल सिह गंगोला, ललित सिह मेहरा, भुवन पडियार, दीपक आर्या, आशा उप्रेती, सुनीता शर्मा, नीरज सिह रेकूनी, दिनेश संागुडी, प्रदीप पाठक, तारादत्त पाण्डे, भावना मेहरा, ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख अनिल चिनौतिया, पंकज जोशी, नितिन राणा के अलावा बडी संख्या मे क्षेत्रवासी मौजूद थे। संचालन वरिष्ठ उद्घोषक हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया।




सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440