19 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, हरियाली तीज पर बन रहे 3 शुभ योग: डॉ0 आचार्य सुशांत राज

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। (देहरादून) हिंदू धर्म में हर तीज-त्योहार का काफी महत्व होता है। सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज का व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। यह त्योहार नाग पंचमी से दो दिन पहले मनाया जाता है।
डॉक्टर आचार्य सुशांत राज ने बताया कि हरियाली तीज 19 अगस्त को मनाई जाएगी। सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं के लिए यह पर्व बहुत ज्यादा महत्व रखता है। हरियाली तीज के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस पर्व पर हरे रंग का अधिक महत्व होता है, इसलिए इसे हरियाली तीज कहा जाता है। महिलाएं इस दिन हरे रंग की साड़ी, हरी चूड़ियां आदि पहनती हैं। इस साल 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज है। इस बार की हरियाली तीज को बहुत खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन रवि योग, सिद्ध योग और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में इस दिन व्रत रख कर पूजा करने से दोगुना पुण्य फल की प्राप्ति होगी। तो चलिए डॉक्टर आचार्य सुशांत राज से जानते हैं हरियाली तीज पर 3 शुभ योग कब-बन रहे हैं और इस दिन पूजा का मुहूर्त क्या है। इस साल हरियाली तीज का उत्सव 19 अगस्त 2023 को है। सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त को रात 08 बजकर 01 मिनट से शुरू हो रही है। ये तिथि अगले दिन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर समाप्त हो जाएगी।
इस साल हरियाली तीज पर सुबह से लेकर रात 09 बजकर 19 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके बाद साध्य योग बनेगा, जो कि अगले दिन सुबह तक रहेगा। वहीं रवि योग देर रात 01 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 20 अगस्त को सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर खत्म होगा। इसके अलावा इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र है, जो सुबह से लेकर देर रात 01 बजकर 47 मिनट तक है।

यह भी पढ़ें -   कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2025ः 14-15 जून को चलेगी विशेष शटल सेवा, प्रशासन ने तय किया किराया और यातायात व्यवस्था


हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त – 19 अगस्त को हरियाली तीज वाले दिन पूजा के लिए शुभ समय सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त दोपहर में 12 बजकर 25 मिनट से शाम 05 बजकर 19 मिनट तक है। वहीं अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो इस दिन 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त है।

यह भी पढ़ें -   कोसी बैराज में दर्दनाक हादसाः नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत, परिवारों में मातम

पूजा विधि –

  • हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद नए वस्त्र पहनें।
  • इस दिन सोलह श्रृंगार जरूर करें और पूरे दिन व्रत रहें।
  • हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ ही गणेश जी की भी पूजा की जाती है।
  • पूजा के लिए एक चौकी तैयार करें और उसपर पीले रंग का कपड़ा बिछा दें।
  • फिर इस चौकी में भगवान की मूर्तियां स्थापित करें और भगवान को नए वस्त्र पहनाएं।
  • पूजा सामग्री को भगवान की मूर्तियों में अर्पित करें।
  • इसके बाद माता पार्वती को सोलह श्रृंगार से जुड़े सभी सामान, साड़ी और चुनरी अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान हरियाली तीज की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़ें। इसके बाद आरती करें।
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440