महाधिवक्ता के एस्कॉर्ट में तैनात हेड कॉन्स्टेबल की हार्ट अटैक से मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। महाधिवक्ता के एस्कॉर्ट में तैनात हेड कॉन्स्टेबल प्रेम सिंह (57) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इनके असामयिक निधन पर पुलिस महकमा शोकाकुल हो गया है। सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके पार्थिव शरीर को पिथौरागढ़ उनके घर भेज दिया गया है। इधर पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी व कर्मियों ने श्रद्धांजलि दी।

मृतक प्रेम सिंह महाधिवक्ता के एस्कॉर्ट में तैनात थे और पुलिस लाइन में रहते थे। विगत रात्रि प्रेम को अचानक सीने में दर्द उठा। साथियों द्वारा सुबह बेहोशी की हालात में बीडी पांडेय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक प्रेम के परिवार में पत्नी, दो बेटे, दो विवाहित बेटियां हैं। पत्नी पैतृक गांव भटेड़ी पिथौरागढ़ में रहती हैं। जबकि बड़ा बेटा भोपाल मध्य प्रदेश में सेवारत है।

इधर महाधिवक्ता एसएन बाबुलकर, प्रतिसार निरीक्षक भूपेंद्र सिंह भंडारी, सीओ सिटी विजय थापा, महाधिवक्ता के प्रोटोकॉल अफसर चंद्रशेखर दुमका, एसएचओ अशोक कुमार सिंह, एसओ विजय मेहता ने पुलिस लाइन में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440