समाचार सच, देहरादून। कोरोना वायरस वैक्सीन लगाने के लिए उत्तराखंड के सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार कर लिया गया है। केंद्र की ओर से डाटा फिडिंग के लिए पोर्टल खोलने के बाद जिलों की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड कर दिया जाएगा। प्रदेश को कोरोना वैक्सीन रखने के लिए 20 प्रतिशत कोल्ड चेन उपकरणों की आवश्यकता होगी। इसके लिए केंद्र को उपकरणों की मांग भेजी गई है। सोमवार से इन उपकरणों की सप्लाई शुरू हो जाएगी। प्रदेश के सभी जिलों में सरकारी और निजी अस्पतालों में लगभग ऐसे एक लाख स्वास्थ्य कर्मियों का पूरा ब्योरा तैयार कर लिया गया है, जिन्हें सबसे पहले टीका लगेगा। केंद्र के पोर्टल पर जिलों की ओर से स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा अपलोड किया जाएगा। कोरोना टीका लगाने के लिए विभाग को मानव संसाधन के साथ ही वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन की व्यवस्था करनी होगी। प्रदेश में 80 प्रतिशत कोल्ड चेन की व्यवस्था है। 20 प्रतिशत उपकरणों की केंद्र से मांग की गई है। जिसमें डी फ्रीजर, आईएलआर, वॉकिंग फ्रीजर समेत अन्य उपकरणों की जरूरत होगी। पहले चरण में कोरोना वायरस का टीका लगाने के लिए सरकारी व निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मियों की श्रेणी तय की गई है। जिसमें एएनएम, आशा वर्कर, आशा सुपरवाइजर, स्टाफ नर्स, हेल्थ सुपरवाइजर, पीएचएन, एलएचवी, एलोपैथी व आयुष डॉक्टर, दंत चिकित्सक व अन्य स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, ओटी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, रेडियोलॉजिस्ट, वार्ड ब्वाय, ड्राइवर, सुरक्षाकर्मी, सफाईकर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ, मेडिकल, डेंटल, नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सबसे पहले वैक्सीन लगाने की श्रेणी तय की गई है। अमित सिंह नेगी, सचिव स्वास्थ्य का कहना हैं की स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा तैयार हो चुका है, जैसे ही केंद्र की ओर से पोर्टल खोला जाएगा, सभी जिलों को स्वास्थ्य कर्मियों का डाटा फीड करने के लिए आईडी व पासवर्ड दे दिए जाएंगे। कोल्ड चेन के लिए केंद्र की ओर से उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












