गर्मी ने किया बेहाल, 31 मई तक सूर्य बरसेगा आग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में अब बढ़ते पारे लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। मौसम विभाग ने आज भी भीषण गर्मी के आसार बताये है। राजधानी देहरादून और आसपास के इलाकों में पारा रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था। इस साल पहली बार अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। इससे पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी और उमस से जूझना पड़ा। मौसम केंद्र का मानना है कि 31 मई तक सूर्य आग बरसायेगा।

राजधानी का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस साल का अब तक सबसे अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21.5 तक पहुंच गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में रिकॉर्ड बढ़त से दिन और रात दोनों की गर्मी बहुत ज्यादा बढ़ गई। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में सुबह से ही उमस बहुत ज्यादा महसूस हुई। धूप निकलने के बाद गर्मी भी बढ़ने लगी। दोपहर बाद तापमान में उछाल आया। शाम को हल्की हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिली लेकिन रात होते-होते एक बार फिर उमस बढ़ गई।

मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब आधे डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई माह में अभी एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार सकता है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश की संभावना कम है। इससे लोगों को फिलहाल गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें -   श्राद्ध पक्ष 2026: मातृ नवमी का श्राद्ध रविवार, 04 अक्टूबर को होगा
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440