गौ सेवा को हेमंत ने बताया नेक कार्य, साहू टीम की प्रशंसा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। सामाजिक कार्यकर्ता व कांग्रेस जिला महामंत्री हेमन्त साहू के नेतृव में गौ सेवा का कार्य जारी है। इस कार्य में नगर के विभिन्न लोग भी आगे आ रहे हैं। रविवार को 50वें दिन भी गायों को चारा खिलाया गया।

इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री हेमंत द्विवेदी ने इसे नेक कार्य बताते हुए साहू टीम की जमकर प्रशंसा की। कहा कि एक बेजुवान की सेवा से अधिक पुण्य का कार्य कोई दूसरा नहीं हो सकता। कहा कि जहां पूरा विश्व कोरोना की महामारी से जूझ रहा है, वहीं हेमन्त साहू, पंकज कश्यप व उनकी टीम लगातार बेजुवान जानवरों को चारा-पानी उपलब्ध करा नेक कार्य में जुटे हुए हैं। इस कार्य में नगर के अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान हेमंत साहू ने कहा कि गौ सेवा के इस नेक कार्य में उनकी टीम को नगर के विभिन्न सा‌माजिक लोगों का भी सहयोग प्रदान हो रहा है। जिसके चलते उनका यह कार्य बदस्तूर जारी है। यह कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इस कार्य में पूर्व सभासद शकील सलमानी, कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह राज, आंदोलनकारी एडवोकेट वीरेंद्र कुमार शर्मा, कर्मचारी नेता सुरेश चंद्र कपिल, एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार साहू, प्रज्ञान शर्मा, साहिल राज, हैप्पी महेश्वरी, संदीप यादव, सचिन राठौर, सूरज मिस्त्री, अंशुल रानी आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में टाइगरों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, कॉर्बेट-राजाजी में बनेगी स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440