समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के हैरिटेज स्कूल (नार्थ कैंपस) की विद्यार्थी दिया चौधरी ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में आयोजित अंडर-14 ऑल इंडिया टेनिस चैंपियनशिप जीतकर स्कूल एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) द्वारा आयोजित अंडर-14 एकल टेनिस प्रतियोगिता में जो कि दिल्ली में आयोजित की गई थी एवं देश के हरियाणा, हैदराबाद, चंडीगढ़, दिल्ली आदि राज्यों के 32 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। 12 वर्षीय दिया चौधरी ने अंडर-14 प्रतियोगिता में दिल्ली की नफीसा जफर को आसानी से 7-5 ,6-2 से हराकर चैंपियनशिप पर कब्जा किया। दीया की इस शानदार उपलब्धि पर उसके कोच स. प्रीतम सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि दीया अपने खेल के प्रति समर्पित है एवं उसका भविष्य उज्जवल है। दीया चौधरी की इस उपलब्धि पर चेयरमैन अवधेश चौधरी, डायरेक्टर सिद्धार्थ चौधरी, विक्रांत चौधरी, सेवा सिंह मठारू एवं स्कूल स्टाफ ने बधाई दी।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












