High Court

उत्तराखंड सरकार पर संकट! कैबिनेट मंत्री पर अवैध संपत्ति का आरोप -हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री व कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगने पर मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। देहरादून निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट विकेश नेगी की जनहित याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट ने सुनवाई की, जिसमें चौंकाने वाले आरोप लगाए गए हैं।

विकेश नेगी ने आरोप लगाया है कि मंत्री जोशी ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव दौरान शपथ पत्र में अपनी संपत्ति लगभग 9 करोड़ रुपये दर्शाई थी, जबकि उसके बाद उनके धन-संपत्ति में असंतुलित तरीके से भारी इजाफा हुआ है। साथ ही बागवानी भूमि, विदेश यात्राओं और निर्माधाधीन सैन्य धाम परियोजना में भी अनियमितताओं का आरोप किया गया है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 15 जुलाई को होगा मतदान, आयोग ने जारी किया पूरा शेड्यूल

मामले की सुनवाई करते हुए एकलपीठ के न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा ने मंत्री गणेश जोशी के वकील को वाद की एक प्रति प्रदान करने का आदेश दिया साथ ही मंत्री जोशी को 23 जुलाई तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। साथ ही याचिकाकर्ता ने भी उनके जवाब पर एक काउंटर दाखिल करना होगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 4 दिन भारी! 70 MM तक बारिश का अलर्ट, 43 सड़कें पहले से बंद… पहाड़ जाने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा 12 जून को सेवानिवृत्त होने वाली हैं- उनके कार्यकाल का यह अंतिम आदेश था। अब इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट की एक नई एकलपीठ द्वारा किया जाएगा।

विकेश ने आरोप लगाया है कि मंत्री जोशी राज्‍य सरकार के बेहद करीबी हैं, इसीलिये उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई- लेकिन अब मामला अदालत पहुंचने पर तय किया जाएगा कि दोष है या नहीं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440