तेज रफ्तार बाइक की रोडवेज बस से टक्कर, एक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून (फरहत रऊफ)। देहरादून। विकासनगर के थाना सहसपुर में लखनवाला चौक पर खड़ी परिवहन निगम की बस को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। लखनवाला चौक पर एक बाइक और बस की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर

थाना सहसपुर की टीम पहुंची, जहां स्थानीय निवासियों के मदद से पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को लेहमन अस्पताल विकासनगर भेजा। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो पता चला कि रोडवेज बस और स्प्लेंडर बाइक सहसपुर से विकासनगर की ओर जा रहे थे। लखनवाला चौक पर रोडवेज की बस सवारी लेने के लिए रुकी तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक अनियंत्रित हो गया और रोडवेज बस के पीछे टक्कर मार दी। हादसे में चालक सचिन पुत्र श्याम सिंह निवासी इस्लामनगर सहारनपुर उत्तर प्रदेश और विजय सिंह पुत्र रामपाल निवासी ग्राम निर्माणी जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश घायल हो गए। उपचार घायल सचिन की मृत्यु हो गई। मोटरसाइकिल को सुरक्षा की दृष्टि से थाना परिसर में खड़ा किया गया है और रोडवेज बस का सीसीटीवी फुटेज के जरिए पता लगाया जा रहा है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला! नैनीताल डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक में भीषण आग, धुएं से मची अफरा-तफरी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440