ज्यादा दिन चलने वाली नहीं हिटलर शाही की भाजपा सरकार: नागपाल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पूर्व राज्य मंत्री व पीसीसी सदस्य मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि राज्य सरकार संवेदनहीन है, और जिन उत्तराखण्ड के लोगों की शहादतो पर आज राज्य बना है उन्हीं लोगों को प्रताड़ित करने का कार्य यह सरकार कर रही है। हिटलर शाही की यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है। बीते दिनों मसूरी के सीफन कोर्ट में दशकों से रह रहे 80 से ज्यादा परिवारों को 10 सितंबर को उजाड़ कर बेघर कर दिया गया था। रोपवे के नाम पर सालों से रह रहे लोगों को बेघर करने का काम इस जनविरोधी सरकार ने किया है। 80 परिवार खुले आसमान के नीचे अपने परिवारों के साथ जीवन जीने को मजबूर हो रखे हैं इनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। अगर इनको हटाना भी था तो सरकार को इन का पुनर्वास पहले करना चाहिए था। परंतु इन गरीबों के ऊपर इस प्रकार का अत्याचार करके यह सरकार सुकून से चल नहीं पाएगी और सरकार का विनाश होगा। कांग्रेस इन उजाड़े गए परिवारों के साथ खड़ी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440