होली 2023: कपड़ों पर लग जाए रंग तो न हो परेशान, ऐसे छुड़ाएं

खबर शेयर करें

Holi 2023: Don’t worry if color gets on your clothes, get rid of it like this

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। होली रंगो का त्यौहार है इसलिए लोग जमकर रंग खेलते हैं। होली खेलने के दौरान कपड़े में काफी रंग लग जाता है। होली तो मस्ती के साथ खेल लेते हैं लेकिन कपड़ो से रंग छुड़ाने की बारी आती है तो हालत खराब हो जाती है। यहां पर हम आपको कपड़ों पर लगे रंग को छुड़ाने के तरीके बता रहे हैं, जिनसे कपड़ो पर लगा रंग आसानी से छूट जाएगा।

ये हैं उपाय –

  1. जिन कपड़ो पर रंग लग जाए उनको नींबू के रस में कुछ देर के लिए डाल दें। इसके बाद आधा कप नींबू का रस कपड़ों पर लगाकर रख दें फिर साबून से साफ करें। कपड़ों से रंग निकल जाएगा।
  2. बर्तन धोने वाला साबुन न सिर्फ बर्तनों के साफ करने में काम आता बल्कि रंग लगे कपड़ों को साफ करने में काम आता है। इसके अलावा कपड़ों से रंग साफ करने के लिए डिशवॉश का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  3. दही हमारे खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कपड़ो पर लगे रंग को साफकर उनकों चमकाने के काम आता है। रंग लगे कपड़े दही में भिगोकर रख दें और कुछ समय बाद जहां पर रंग लगा है उसे हाथों से मलिए। दो से तीन ऐसा करने से रंग निकल जाता है।
  4. दांतों को साफ रखने वाला टूथपेस्ट कपड़ों पर लगे रंग निकालने में मददगार साबित होता है। कपड़े में जहां पर रंग लगा है, वहां पर टूथपेस्ट लगाएं और जब टूथपेस्ट सूख जाए तो कपड़े को साबून से धो दें। जिससे रंग का दाग साफ जाएगा।
  5. कपड़ों पर लगे रंग के दाग को नेलपेंट रिमूवर से भी साफ किया जा सकता है। रंग लगे हुए स्थान पर थोड़ा सा रिमूवर लगाकर रगड़ें। इसके बाद दाग लगे कपड़े को धो डालें। जिससे दाग साफ हो जाएगा।
  6. सफेट वेनेगर रंग लगे कपड़ों को साफ कर सकता है। आधा कप से एक कप सफेद वेनेगर को लॉन्ड्री में डालें। एक बात का ध्यान रखें कि इसका इस्तेमाल सिर्फ कॉटन के कपड़ो में किया जाता है।
  7. कपड़ों से रंग निकालने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रंग निकालने में ब्लीच के साथ बेंकिग सोडा ज्यादा कारगर होता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440