होली के रंगों का आंखों से बचाव करना चाहते हैं तो आंखों के आसपास तेल जरूर लगाएं

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। होली का त्योहार पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। होली लोगों का फेवरेट फेस्टिवल होता है जिसका वो पूरे साल इंतजार करते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को बेझिझक होकर रंग लगते हैं, मौज-मस्ती करते हैं। रंगों के इस त्योहार पर तक्लुफ करना थोड़ा अजीब लगता है। इस दिन ज्यादातर लोग एक्साइटमेंट में आकर एक-दूसरे को रंगों से रंगते हैं और अपनी खुशी का इजहार करते हैं।

होली की इस मस्ती में तब खलल पड़ जाती है जब खेल-खेल में कोई दुर्घटना घट जाती है। कई बार होली खेलने के दौरान रंगों के आंखों में जाने से आंखों में जलन और खुजली की परेशानी हो सकती है। कई बार कैमिकल बेस रंगों से आंखों की रोशनी भी कम हो सकती है। होली खेलने के दौरान आंखों में रंग गिरना एक ऐसी परेशानी है जिसकी वजह से मौज-मस्ती का सारा मज़ा किरकिरा हो जाता है।

होली की मौज मस्ती में अगर आपकी आंखों में रंग चला जाए तो परेशान नहीं होए बल्कि कुछ खास उपायों को अपनाएं आपको तुरंत आंखों में मिर्ची और जलन से राहत मिलेगी। इस होली आप भी मौज-मस्ती के साथ होली खेलना चाहते हैं तो आंखों की केयर के कुछ खास ट्रिक्स को जरुर अपनाएं।

यह भी पढ़ें -   मंगलवार को विशेष उपाय करने से इन समस्याओं से राहत मिल सकती है, आइए जानते हैं कैसे

कैमिकल बेस रंगों का आंखों पर असरर : कैमिकल बेस रंग आंखों के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। इसमें लेड ऑक्साइड, कॉपर सल्फेट, हैवी मेटल, एसिड, अल्कालीज, सिलिका और पाउडर ग्लास जैसे जहरीले रसायन होते हैं जो आंखों में तेजाब की तरह लगते हैं। कुछ समय के लिए ये रंग आंखों को बेहद नुकसान पहुंचाते हैं।

रंगों के आंखों पर गिरने से इस तरह करें उपाय
आंखों के आसपास तेल लगाएं – होली के रंगों का आंखों से बचाव करना चाहते हैं तो आंखों के आसपास तेल जरूर लगाएं। तेल लगाने से आंखों पर रंगों का असर कम होता है।

खूब सारे साफ पीने से आंखों को धोएं – आंखों में रंग गिरने पर जहां तक संभव हो आंखों से रंग को निकालें। आंखों से रंग निकालने के लिए साफ पानी से आंखों को खूब धोएं। आंखों को पानी से ज्यादा देर तक वॉश करने से आंखों को आराम मिलेगा और आंखों से रंग भी निकल जाएगा। अगर परेशानी बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें -   05 अगस्त 2025 मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका…

आंखों को रगड़ें नहीं – आंखों में रंग गिरने पर आंखों को रगड़े नहीं। आंखों को रगड़ने से रंग पूरी तरह आंखों में फैल जाता है और एलर्जी की संभावना बड़ जाती है। अगर आंखों में रंग चला जाए, तो किसी कॉटन के कपड़े की मदद से आंखों को साफ करें और पानी से वॉश करें।

रंग गिरने पर आंखों में आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें – आंखों में रंग गिरने पर आंखों में आई ड्रॉप का इस्तेमाल करें। आई ड्रॉप आंखों से रंग को साफ करेगा और आंखों को आराम देगा। (साभार)

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440