शराब की होमडिलीवरी करने वाले को पुलिस ने किया मय शराब के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। लालकुंआ पुलिस ने अवैध शराब के पाउचों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। जनपद स्तर पर नैनीताल पुलिस द्वारा अवैध नशे की विरुद्ध अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री डी0आर0 वर्मा के दिशा-निर्देशन मे उपनिरीक्षक गुरविंदर कौर, मय कांस्टेबल गुरमेज सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला द्वारा रावत नगर प्रथम फील्ड में सिमेंटड पिलर के पास बिन्दुखत्ता से एक शराब तस्कर दीपक सिंह, पुत्र माधो सिंह मेहता, निवासी रावतनगर प्रथम बिन्दुखत्ता थाना लालकुआं, उम्र 30 वर्ष को कुल 37 पाऊच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि शराब तस्कर होमडिलीवरी भी किया करता था। पुलिस ने थाना लालकुआं में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों को 8 बड़ी सौगातें, नवीन वर्मा ने जीएसटी उत्पीड़न रोकने से मंडी शुल्क तक उठाए अहम मुद्दे
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440