ऐसी हों घर की सीढ़ियाँ

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। घर का वास्तु घर में रहने वाले हर व्यक्ति के जीवन को गहराई से प्रभावित न, करता है। इसीलिए घर बनाते समय फेंगशुई और वास्तु के नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। घर की सीढ़ियां किसी भी घर की सुन्दरता में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसीलिए आजकल घरों में कई तरह की में डिजाइनर सीढ़ियां बनाई जाती है। वास्तु के अनुसार घर में सीढ़ियां बनवाते समय नीचे लिखी सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए। यदि भवन में पूर्व से पश्चिम की तरफ चढ़ने वाली सीढ़ियाँ हों तो भवन मालिक को लोकप्रियता और यश की प्राप्ति होती है। उत्तर से दक्षिण की तरफ चढ़ने वाली सीढ़ियाँ हों तो भवन मालिक को धन की प्राप्ति होती है।
-घुमावदार सीढ़ियाँ श्रेष्ठ मानी जाती हैं। सीढ़ियों का घुमाव क्लाकवाइज होना चाहिए।
-सामान्यतः एक मंजिल पर सत्रह सीढ़ियाँ शुभ मानी जाती हैं।
-दक्षिण दीवार के सहारे सीढ़ियाँ धनदायक होती हैं।
-सीढ़ियों की विषम संख्या शुभ मानी जाती है।
-सीढ़ियाँ प्रकाशमान और चौड़ी होनी चाहिए। सीढ़ियों की विषम संख्या शुभ मानी जाती है।
-यदि सीढ़ियाँ सीधी हों तो दाहिनी ओर ऊपर जाना चाहिए।
-सीढ़ियों के नीचे पूजाघर का निर्माण नहीं करना चाहिए।
-मध्य भाग में सीढ़ी न बनाएँ अन्यथा बड़ी हानि हो सकती है।
-यदि सीढ़ियाँ चक्राकार सर्पिल हों, तो मालिक को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-दरवाजे के सामने बनी सीढ़ी आर्थिक अवसरों को समाप्त कर देती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, क्या है पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भद्रा का समय
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440