समाचार सच, हल्द्वानी। बीमारी को जड़ से खत्म करना है तो होम्योपैथिक इलाज़ ही सर्वाेत्तम है। इस बात को सिद्ध करने वाले तथा हल्द्वानी के पहले होम्योपैथिक चिकित्सक डा. दिनेश चंद सनवाल का 93 की आयु में निधन हो गया। डा. सनवाल बरेली रोड पर कब्रिस्तान के समीप 1970 से आरम्भ होम्योपैथी चिकित्सा से हजारों लोगों का इलाज करते रहे। कुछ साल से वह बरेली रोड लक्ष्मी शिशु मंदिर के सामने नानक कुटी हल्द्वानी में सनवाल होम्योहाल में स्थानीय लोगों को चिकित्सा सेवा दे रहे थे। उन्होंने अपने निवास गौजाजाली में अन्तिम सांस ली। वे अपने पीछे दो पुत्रों को रोता-बिलखता छोड़ गये हैं।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


