समाचार सच, हल्द्वानी। अन्तर्राष्ट्रीय मदर्स डे के अवसर पर बुजुर्ग महिलाओं व सम्मानित महिलाओं को मदर्स डे के अवार्ड से नवाजा गया।
वैश्य महिला समिति द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मातृ दिवस को सोशल मीडिया के माध्यम से मनाया गया जिसमें लगभग 26 प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें पांच सम्मानित महिलाओं को सम्मान दिया गया। जिसमें प्रथम विजेता के रूप में कोमल गर्ग, द्वितीय सीमा देवल, तृतीया सुमन वार्ष्णेय के साथ-साथ दो सांत्वना पुरस्कार मीरा अग्रहरी व पूनम अग्रवाल को देने का निर्णय लिया गया। उक्त पुरस्कार शीघ्र ही उन तक पहुंचा दिया जायेगा।

वहीं मातृ दिवस के अवसर पर मातृ शक्तियों को नमन किया गया। दमुवाढुंगा स्थित आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार आश्रम में रह रही माताओं का सम्मान किया गया साथ ही इस दौरान उनसे उनके अनुभवों को भी साझा किया गया। इस अवसर पर रेखा, पुष्पा, सीता, आशा, मंजू, राधा, मालती आदि माताओं द्वारा सभी को अपना आशीष प्रदान किया। इस अवसर पर संस्थापक प्रकाश डिमरी, निर्मल बिष्ट, अंकित, अनिल आदि मौजूद थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


