भीषण सड़क हादसाः कार-बाइक की टक्कर, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। उत्तराखंड में बढ़ते सड़क हादसों के बीच पिथौरागढ़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पिथौरागढ़-झूलाघाट मोटर मार्ग पर रविवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, झूलाघाट से पिथौरागढ़ की ओर जा रही एक अल्टो कार और बड़ालू से झूलाघाट की तरफ आ रही पल्सर बाइक रज्यूड़ा के पास आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार करीब 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में बाइक सवार महादेव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे विकास दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही झूलाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संजीव कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों व एसएसबी जवानों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। घायल को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी की गलियों में कबाड़ बीनने की आड़, बुजुर्ग महिलाओं को बनाते थे निशाना... SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती से 24 घंटे में दबोचे गए झपटमार

मृतक के शव को भी खाई से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन स्विमिंग में आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल का जलवा, ओम टनवाल ने चार पदक जीतकर बढ़ाया मान
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440