रामनगर में भीषण सड़क हादसा: जिप्सी और स्कूल बस की टक्कर में चालक गंभीर घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, रामनगर। उत्तराखंड के रामनगर स्थित कोसी बैराज क्षेत्र में बुधवार रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। यहां एक जिप्सी और स्कूल बस के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें जिप्सी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 9 बजे कोसी बैराज के पास हुआ। जिप्सी (संख्या UK 19 TA 0232) और यूएसआर इंदु पब्लिक स्कूल की बस (संख्या UK 04 PA 0137) अचानक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि जिप्सी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

दुर्घटना के समय बस में मौजूद यात्रियों में भी घबराहट फैल गई, हालांकि किसी अन्य के घायल होने की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें -   सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले बनभूलपुरा में पुलिस का कड़ा पहरा, भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल जिप्सी चालक को वाहन से बाहर निकालकर रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में 10 सितंबर को होगा गौरव सेनानियों का महासम्मेलन, 5000 पूर्व सैनिकों के जुटने का लक्ष्य

टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिप्सी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि स्कूल बस को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440