समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम घर में जो भी चीज़ें रखते हैं, वह हमारे जीवन और भाग्य को प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियां रखने से भाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
घर को सुंदर बनाने के लिए लोग कई तरह की मूर्तियां, शोपीस और सजावट का सामान रखते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार हम घर में जो भी चीज़ें रखते हैं, वह हमारे जीवन और भाग्य को प्रभावित करती हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ मूर्तियां रखने से भाग्य में वृद्धि होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि घर में कौन सी मूर्तियां रखना शुभ माना जाता है –
- वास्तुशास्त्र के अनुसार मछली अच्छे स्वास्थ्य, सुख समृद्धि और धन का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार घर के उत्तर-पूर्व दिशा या फिर पूर्व दिशा में पीतल या चांदी की मछली रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में खुशहाली आती है और धन में वृद्धि होती है।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार कछुआ बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु में कछुए को शुभता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। घर में कछुआ रखने से सुख समृद्धि आती है और आयु भी लंबी होती है। घर की उत्तर दिशा में धातु का कछुआ रखने से सौभाग्य में बढ़ता है और हर काम में सफलता मिलती है।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में हाथी की मूर्ति रखना भी बहुत शुभ माना जाता है। हाथी ऐश्वर्या का प्रतीक माना जाता है। घर में चांदी या पीतल से बनी हाथी की मूर्ति रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में खुशहाली आती है। इससे धन समृद्धि और ऐश्वर्य बढ़ता है।
- वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में तोते की प्रतिमा रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। माना जाता है कि स्टडी रूम में तोते की मूर्ति रखने से एकाग्रता बढ़ती है और पढ़ाई में सफलता मिलती है।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में घोड़े की मूर्ति रखने से सौभाग्य बढ़ता है और सुख-समृद्धि आती है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता गति और ताकत का प्रतीक होते हैं। घर में घोड़े की प्रतिमा रखने से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ( साभार- प्रिया मिश्रा)


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440