डेंगू और चिकनगुनिया जैसी दिक्कत से गुज़रते हुए प्लेटलेट बढ़ाने के लिए कीवी कितना है फायदेमंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कीवी फ्रूट का स्वाद आपने कई बार चखा होगा। डेंगू और चिकनगुनिया जैसी दिक्कत से गुज़रते हुए प्लेटलेट काउंट बढ़ाने के लिए भी इसे कई बार खाया होगा। लेकिन क्या कभी आपने इसका सेवन किसी और बीमारी से निजात पाने के लिए किया है? क्या आप जानते हैं कि इस फल को खाने से और कौन-कौन सी बीमारियों के असर को कम या ख़त्म किया जा सकता है? अगर नहीं, तो आइये यहां जानते हैं।

ब्लड क्लॉटिंग नहीं होने देता
कीवी खाने से शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत नहीं होती है। इसमें एंटीथ्रोम्बोटिक यानी खून का थक्का न जमने देने का गुण होता है जिसकी वजह से स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक सम्बन्धी दिक्कत होने का खतरा कम होता है।

आंखों को स्वस्थ रखता है
कीवी के सेवन से आखों का स्वास्थ्य भी सही रहता है. ये उम्र के साथ होने वाले अंधेपन की समस्या को दूर करने में मदद करता है. साथ ही इसके सेवन से आंखो की रोशनी भी बढ़ती है।

अच्छी नींद लाने में मदद करता है
अच्छी नींद के लिए भी कीवी फल का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है और नींद गहरी और अच्छी आती है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी एग्जाम में बड़ा खेल! व्हाट्सएप पर 'लीक जैसे' सवाल भेजने वाला प्रोफेसर गिरफ्तार

कब्ज़ को दूर करता है
कब्ज़ को दूर करने में भी कीवी काफी मदद करता है। इसके सेवन से पुराना कब्ज़ भी सही होने लगता है। साथ ही गैस, अपच जैसी पेट की दिक्कतों को भी ये दूर करता है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है
कीवी खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है। इसके सेवन से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल की मात्रा कम होती है और एचडीएल यानी गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती है। जिससे हार्ट सम्बन्धी दिक्क़तें होने का खतरा कम होता है।

अस्थमा में राहत देता है
कीवी के सेवन से दमा यानी अस्थमा की दिक्कत में भी राहत मिलती है। इसके सेवन से श्वास प्रणाली को फायदा पहुंचता है जिसकी वजह से दमा के कारण होने वाली खांसी की समस्या ठीक होने में मदद मिलती है।

गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान कीवी का सेवन गर्भवती महिला और गर्भस्थ शिशु को भी काफी फायदे पहुंचाता है। ये गर्भपात के खतरे को कम करने में सहायता करता है। साथ ही शिशु में मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी की बीमारी के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें -   'एक पेड़ माँ के नाम' बना जनआंदोलन, हल्द्वानी में सैकड़ों लोगों ने लिया हर पौधे की देखभाल का संकल्प

हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है
हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी कीवी का सेवन मदद करता है। इसमें मौजूद बायोएक्टिव तत्व ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायता करते हैं।

इम्यूनिटी बढ़ाता है
कीवी का सेवन इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करने में मदद करता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ती है और कई तरह की बीमारियां होने का खतरा कम होता है।

मुहांसो और झुर्रियों से निजात दिलाता है
कीवी का सेवन केवल स्वास्थ्य के लिए ही फायदेमंद नहीं है, बल्कि सौंदर्य को निखारने में भी मदद करता है। ये झुर्रियों को कम करने के साथ त्वचा की चमक को बढ़ाने का काम भी करता है। इसके साथ ही मुहांसो से निजात दिलाने में भी ये सहायता करता है।

बालों की चमक और मज़बूती बढ़ाता है
कीवी के सेवन से बालों की सेहत में भी सुधार होता है। बालों का झड़ना-टूटना कम होता है और बाल लम्बे और मजबूत होते हैं। साथ ही बालों में चमक बढ़ती है और बाल जल्दी सफ़ेद भी नहीं होते हैं।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440