गर्मियों में कैसे सिर में होने वाले इस पसीने से छुटकारा पाएं, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग सबसे ज्यादा पसीने से परेशान होते हैं. हालांकि गर्मी के मौसम में पसीना आना एक आम समस्या है लेकिन कई बार ये दूसरी परेशानियां भी खड़ी कर देता है। वैसे तो पसीना आना शरीर के लिए अच्छा होता है। ये शरीर के बंद पोर्स खोल देता है लेकिन सिर में पसीना होने से बालों के झड़ने की समस्या बढ़ने लगती है। गर्मियों में बालों का झड़ना अक्सर स्कैल्प पर होने वाले पसीने से ही संबंधित होता है। इसके चलते कई बार सिर से बदबू भी आने लगती है। आइए आपको बताते हैं कि कैसे सिर में होने वाले इस पसीने से आप छुटकारा पा सकते हैं और आपके बालों का झड़ना कम हो सकता है।

पसीने की वजह से क्यों झड़ते हैं बाल
बालों के झड़ने में प्रमुख वजह पसीने में होने वाला लैक्टिक एसिड है। इसके अलावा पसीने का लैक्टिक एसिड बालों की ग्रोथ के लिए जिम्मेदार केरोटिन नाम के तत्व के साथ मिलकर बालों को कमजोर बनाते हैं। इसकी वजह से सिर की त्वचा के रोमछिद्र संकुचित हो जाते हैं जिससे बालों की बाहरी परत कमजोर हो जाती है। इससे बाल तो डैमेज होते ही हैं साथ ही बालों में खुजली और इंफेक्शन की समस्या भी होती है।

पसीने से अपने बाल बचाने के लिए इन घरेलू टिप्स का करें इस्तेमाल

  • बालों को सही अंतराल में शैम्पू करते रहें। इससे बालों में रक्त संचार बेहतर रहता है। बालों को धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें और धोने के बाद बालों को अच्छे से सूखाएं।
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 2 नवंबर 2026, सोमवार | कार्तिक कृष्ण अष्टमी आज: कुछ राशियों को मिलेंगे तरक्की के अवसर, जानिए 12 राशियों का हाल

-एक्सरसाइज या हैवी वर्कआउट के बाद बालों को जरूर धोएं. दरअसल वर्कआउट करते समय शरीर के साथ साथ स्कैल्प में भी पसीना होता है। ऐसे में इस पसीने को दूर भगाना जरूरी है।

यह भी पढ़ें -   रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला! बेटी ने बताई आपबीती तो मां ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

-तनाव, चिंता और घबराहट से बचें ताकि पसीने कम निकले।

-बालों में नियमित रूप से अच्छे हेयर ऑयल से मालिश करें. इससेस्कैल्प का रक्त संचार बढ़ेगा और बालों की मजबूती और ग्रोथ भी बढ़ेगी।

-गर्मियों में बालों को ज्यादा टाइट न बांधें। इससे बालों में पसीना रुका रहेगा और ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा।

-बालों को सही समय पर धोएं. ज्यादा समय तक बालों को गंदा न रहने दें। खासतौर पर जब मौसम अधिक गर्म हो या नमी अधिक हो। इससे बालों से अतिरिक्त तेल और गंदगी निकल जाएगी जो कि पसीने के साथ मिलकर बालों के झड़ने का कारण बन सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440