ऐसे कैसे बचा जायेगा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से

खबर शेयर करें

-लोगों को नहीं सता रहा है संक्रमण का भय
-सामाजिक दूरी बनाने के नियम को लोग कर रहे है दरकिनार

समाचार सच, हल्द्वानी। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण लगातार अपने पांव पसारने में लगा हुआ है। ऐसे में शासन प्रशासन द्वारा समय-समय पर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन कुछ लोग में कोरोना संक्रमण का भय नहीं सता रहा है। इन लोगों में कोरोना संक्रमण जानलेवा होने की जानकारी के बावजूद भी उससे रोकथाम के उपायों को दरकिनार कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण लगातार अपने पांव पसार रहा है। प्रतिदिन कोरोना के पॉजिटिव केसों में इजाफा हो रहा है। साथ ही इससे होने वाली मौतों पर भी अंकुश नहीं लग पा रहा है। वर्तमान में जारी अनलॉक-1 में नियम-शर्तों के बीच लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है। साथ ही बाजार भी लगभग खुल सा गया है। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए गाइड लाइन जारी की गई है। लोगों से इस गाइड लाइन का पालन कर संक्रमण से बचाव करने के लिए भी कहा जा रहा है। बावजूद इसके कुछ लोग ऐसे भी हैं कि उनमें कोरोना संक्रमण को लेकर किसी प्रकार का भय तक नहीं दिख रहा है। सामाजिक दूरी बनाने से लोग कतरा रहे हैं। धूप व बारिश से बचने के लिए तो लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचने के उपायों का पालन करना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। नगर के कई स्थानों में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जारी गाइड लाइन को दरकिनार करते देखा जा सकता है। दुकानें व बाजार तो दूर, यहां तक कि बैंकों में भी सामाजिक दूरी बनाने के नियम को दरकिनार कर दिया जा रहा है। इस सबके बीच गाइड लाइन का पालन कराने की जहमत पुलिस-प्रशासन भी नहीं उठा रहा है।

यहां कुसुमखेड़ा स्थित एसबीआई की शाखा के बाहर का नजारा भी इन दिनों कुछ इसी तरह देखा जा रहा है। लोग धूप व बरसात से बचने के लिए बैंक गेट में बने छप्पर का सहारा तो ले रहे हैं, लेकिन इसमें सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। जबकि यहां पर सुरक्षा की दृष्टि से गार्ड की तैनाती भी रहती है। वहीं बैंक से चंद कदमों की दूरी पर ही पुलिस पिकेट भी तैनात रहती है और पुलिस-प्रशासन के कर्मचारी भी कामकाज के लिए बैंकों में भी पहुंचते रहते हैं। साथ ही बैंक के बाहर से भी अफसरान गुजरते रहते हैं। लेकिन कोई भी न तो कोई गाइड लाइन तोड़ने वालों पर कार्यवाही करता है और न ही इस सबसे किसी को कोई लेना-देना ही रह गया है।

यह भी पढ़ें -   NH-74 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Apply Online admission 2020-21 visit :-
https://www.edumount.org/

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440