पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पति पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में हर्षिता शर्मा निवासी रामलीला मोहल्ला निवासी द्वारा पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि उसने तलाक होने के उपरांत पंकज मदान से विवाह कर लिया था। इस बीच पंकज मदान ने उसे भरोसा दिलाया कि वह अपनी पहली पत्नी से तलाक दे देगा, लेकिन उसने आज तक उससे तलाक नहीं दिया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व उसके द्वारा उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया साथ ही यह भी आरोप लगाया कि पति अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। महिला ने आरोपी पति से स्वयं व अपने बच्चों की जान माल का खतरा बताया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां देवी चंद्रघंटा की पूजा विधि, जानें मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440