बीमार पत्नी को अस्पताल ले जाते समय सड़क हादसे में पति की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। विकासनगर में बीमार पत्नी को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में बाइक हादसे में पति की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।

विकासनगर हयौ गांव निवासी 48 वर्षीय नरेंद्र सिंह चौहान बाइक से अपनी बीमार पत्नी इंदो देवी को विकासनगर अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्त में साहिया-कालसी मार्ग पर धोइरा बैंड के पास संतुलन बिगड़ने से बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार नरेंद्र सिंह बाइक से छिटक कर 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार उसकी पत्नी सड़क पर गिरने से घायल हो गई। सूचना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों की मदद से खाई में फंसे नरेंद्र के शव को रेस्क्यू कर किसी तरह बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें -   मां-बाप के सामने गंगा में समा गया 12 साल का चंदन… कोई मेरे बेटे को बचा लो की चीखों से कांप उठा ऋषिकेश
यह भी पढ़ें -   बदरीनाथ चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले ही दबोचा गया बीकेटीसी के निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज! बद्रीनाथ
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440