मैं राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता : कपिल देव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मैं राजनीति में शामिल नहीं होना चाहता, क्योंकि मैं राजनीति में जाने के लिए अपना व्यक्तित्व नहीं बदल सकता। आज तक मैं राजनीति में शामिल नहीं हुआ, क्योंकि मैंने अनुभव किया है, कि पार्टी प्रमुख के साथ एक सुर में सुर मिलाकर जनता को धोखा देना मेरे लिए संभव नहीं है। पार्टी में जाकर मैं अपने स्वयं के स्वाभाविक सोच पर अंकुश नहीं लगाना चाहता, भारतीय क्रिकेट टीम को पहला विश्व कप दिलाने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने प्रभा खेतान फाउंडेशन एवं श्रीसीमेंट के सयुंक्त प्रयास से आयोजित ऑनलाइन सत्र एक मुलकात विशेष कार्यक्रम में यह बातें कही। कपिल देव ने कहा, चुनाव जीतना या हारना तब तक अलग है जब तक मेरी अपनी खुद की राय इसमें शामिल न हो। उन्हें लगता है कि राजनीति में उनकी भूमिका चाय के एक कप से ज्यादा नहीं है, मेरी माँ ने मुझे कहा था कि मुझे खेल के अलावा कभी दूसरी तरफ नहीं जाना चाहिए क्योंकि मेरे पास इसके लिए अच्छा अनुभव नहीं है। इसलिए मैंने कभी एक्टिंग की दुनियां में जाने की कोशिश नहीं की। मैंने अभिनय नहीं किया है, लेकिन एक फिल्म को और बेहतर बनाने और इसमें सच्चाई लाने दिखने के लिए सिर्फ कपिल देव की भूमिका को करीब से देखने, समझने और जानने के लिए अपने विचारों को साझा किया है।
अपने आने वाले बायोपिक के बारे में जिसमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उनकी और उनकी पत्नी रोमी के रोल को चित्रित करेंगे, पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान ने कहा, “यह फिल्म 1983 में भारत की विश्व कप जीत की यात्रा के बारे में है। यह भारतीय क्रिकेट टीम पर है जिसने विश्व कप जीता था। इस फिल्म के जरिये निर्माता उस यात्रा के अच्छे और बुरे दोनों अनुभवों को लोगों के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के बदलते खेल परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए कपिल देव ने कहा, “क्रिकेट केवल विश्व कप को ध्यान में रखकर खेला जानेवाला खेल नहीं है। यह धोनी, स्वयं, हरभजन सिंह या जहीर खान जैसे लोगों के बारे में है जो बहुत छोटे शहरों से ताल्लुक रखते हैं। तीस साल पहले क्रिकेटर्स शायद ही छोटे शहरों या टियर टू या टियर थ्री शहरों से आते थे। अब 90 फीसदी क्रिकेटर सेमी-मेट्रो शहरों और कस्बों से आते हैं। युवा और नवोदित क्रिकेटरों के लिए एक रोल मॉडल के रूप में, कपिल देव ने कहा, “नहीं, मुझे लगता है कि रोल मॉडल समय-समय पर बदलते रहते हैं।

यह भी पढ़ें -   34 जिंदगियां बचाकर खुद मौत से हार गया पहाड़ का बेटा, रोडवेज चालक बेनीराम की बहादुरी को सलाम

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440