रेलवे बाजार में बीते रात मिले शव की हुई शिनाख्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। रेलवे बाजार में बीती रात मिले शव की शिनाख्त हो गई है। मृतक की शिनाख्त उसकी बहन ने की। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। बता दें कि बीती रात रेलवे बाजार बढ़ई लाईन में अज्ञात शव बरामद हुआ था। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किये, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। इस पर पुलिस ने शव शिनाख्ति के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। इधर आज शव की शिनाख्त कर ली गई है। मृतक की शिनाख्त 50 वर्षीय सोनू पुत्र राम बहादुर निवासी बारादरी थाना बरेली के रूप में हुई है। मृतक की शिनाख्त उसकी बहन ने की। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440