अगर आप भी खड़े-खड़े ही पानी पीते हैं तो तुरंत इस आदत को छोड़ दें

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। हमारा शरीर बिना पानी के नहीं रह सकता है। हर दिन 7-8 ग्लास पानी पीने की सलाह भी दी जाती है। गर्मी के मौसम में पानी की जरूरत ज्यादा पड़ती है। इस मौसम में कुछ-कुछ समय पर ही प्यास लग जाती है। अगर पानी सही तरीके से पीया जाए तो इसके कई फायदे हैं लेकिन अगर तरीका गलत है तो नुकसान भी हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स खड़े होकर पानी पीने से मना करते हैं, क्योंकि इससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अगर आप भी खड़े-खड़े ही पानी पीते हैं तो तुरंत इस आदत को छोड़ दें और जान लें इसके 5 नुकसान…

खड़े होकर पानी पीने के गंभीर नुकसान
प्यास न बुझना

हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। ऐसा करने से प्यास नहीं बुझ पाती है और बार-बार पानी पीने का मन करता रहता है। इसलिए जब भी पानी पिएं तो बैठकर ही पिएं।

यह भी पढ़ें -   संस्कृति, साहस और आत्मनिर्भरता का उत्सव: चंपावत में विकास और विरासत का संगम

बिगड़ सकती है पाचन क्रिया
पानी पाचन क्रिया दुरुस्त रखने में मदद करता है लेकिन अगर उसे पीने का तरीका सही न हो तो पाचन क्रिया बिगड़ भी सकती है। दरअसल, जब हम खड़े होकर पानी पीते हैं तो वह तेजी से नीचे चला जाता है और पेट के निचले हिस्से में पहुंचकर पाचन क्रिया को नुकसान पहुंचा सकता है।

किडनी की बीमारी
खड़े होकर पानी पीने का असर ओवरऑल हेल्थ पर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे किडनी से भी जोड़ते हैं, उनका कहना है कि अगर खड़े होकर पानी पीते हैं तो किडनी की सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए आराम से बैठकर धीरे-धीरे पानी पीना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   मेहनत के सपनों को मिला सम्मान… मुख्यमंत्री ने चैंपियन खिलाड़ियों के नाम किया उत्तराखंड का गौरव

जोड़ों में दिक्कतें
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि खड़े-खड़े पानी पीने से जोड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे अर्थराइटिस यानी गठिया की समस्या हो सकती है। खड़े होकर पानी पीने से नसों में तनाव आ जाता है और शरीर में फ्लूइड बैलेंस बिगड़ सकता है, जिससे जॉइंट पेन हो सकता है।

फेफड़ों में परेशानी
फेफड़ों से जुड़ी किसी भी समस्या का सामना कर रहे हैं तो खड़े होकर पानी गलती से भी न पिएं। जब आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो उस वक्त ऑक्सीजन लेवल प्रभावित होता है, जिसका निगेटिव असर फेफड़ों से लेकर हार्ट तक पर पड़ता है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440