अगर आपको भी है आदत दूसरों की चीजें मांग कर इस्तेमाल करने की तो तुरन्त बदल डालिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। अगर आपको भी दूसरों की चीजें मांग कर इस्तेमाल करने की आदत है तो इस आदत को तुरंत बदल डालिए। यह आपके लिए मुसीबत और बदकिस्मती की वजह बन सकते हैं। वास्तव में इसका कारण है नकारात्मक ऊर्जा।

दूसरों की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनका अगर आप उपयोग करते हैं तो उनकी नकारात्मक ऊर्जा आप तक पहुंच जाती है। इसलिए इनके प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है।

घड़ी – कभी किसी दूसरे व्यक्ति की घड़ी को आपको नहीं पहनना चाहिए। चूंकि घड़ी को व्घ्यक्ति के जीवन के समय से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए माना जाता है कि दूसरे की पहनी घड़ी को पहनने से उसका बुरा समय आपके साथ शुरू हो सकता है।

अंगूठी – बात सिर्फ रत्नों वाली अंगूठी की ही नहीं है किसी भी धातु की अंगूठी अगर आप दूसरों से अदल-बदल कर पहनते हैं तो अपने लिए मुश्किलों को खड़ा कर रहे हैं। अंगुलियों के अंगूठी वाले स्थान से हमारे जीवन और सेहत का मामला जुड़ा है इसलिए सतर्क रहें। ऐसा कतई न करें।

यह भी पढ़ें -   संस्कृत को मिलेगा नया संबल: उत्तराखंड सरकार बनाएगी संस्कृत आयोग, 10 अगस्त तक मांगे सुझाव

कपड़े – किसी के पहने हुए कपड़े पहनने से दुर्भाग्य आता है। इसलिए किसी के पहने कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए। इससे उनकी नकारात्मक ऊर्जा भी आती है। सेहत के लिहाज से भी यह अनुचित है क्योंकि इससे कीटाणु प्रवेश कर सकते हैं। त्वचा का संक्रमण हो सकता है।

चप्पल – अक्सर किसी की पहनी हुई चप्पल या जूते भी हम पहन लेते हैं यह आदत आपको घोर दरिद्रता का शिकार बना सकती है। वास्तव में शनि का स्थान पैरों में होता है। शरीर के सारे संघर्ष पैर के ही हिस्से में आते हैं। अगर आप किसी और की चप्पल पहनते हैं तो उसके संघर्ष अपने ऊपर ले लेते हैं।

कंघा – यह बात सेहत के लिहाज से तो कही ही जाती है लेकिन किस्मत की दृष्टि से भी कंघे का इस्तेमाल गलत है। ना सिर्फ कंघे बल्कि जो भी सामग्री सिर से संबंधित है वह शेयर नहीं करना चाहिए। इससे आपके नसीब पर विपरीत असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें -   हरादून में सनसनी! इंटरनेट से हुई दोस्ती का खौफनाक अंत, ब्याज कारोबारी की गला रेतकर हत्या, 20 वर्षीय छात्र गिरफ्तार

पेन- किसी की कलम या पेंसिल लें तो उसे वापस लौटाएं। ऐसा नहीं करते हैं तो आर्थिक और करियर के क्षेत्र में भारी हानि हो सकती है।

  • अगर आपको कोई तोहफा मिलता है, तो उसे किसी और को ना दें। उसे खुद ही उपयोग में लाए।
  • अगर आपके लिए कोई चीज बेहद लकी है, तो उसे किसी और को ना दें. इससे आपका गुड लक चला जाता है।
  • दूसरे के बिस्तर पर सोने से वास्घ्तुदोष होता है। ऐसा करने से आर्थिक तंगी, बदहाली आती है।

यही 6 चीजें आपको अपनी भी दूसरों को नहीं देना चाहिए क्योंकि इससे आपके शुभ समय का परिवर्तन दूसरे के साथ हो सकता है।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440