अगर आप हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्रों में जा रहे है तो 26 मार्च से यह रहेगा ट्रेफिक प्लान…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर हल्द्वानी में कल्सिया पुल काठगोदाम के क्षतिग्रस्त होने के चलते 26 मार्च से प्रशासन ने ट्रैफिक रूट में परिवर्तन किया है। जिसके तहत शनिवार से पर्वतीय क्षेत्रों को आने-जाने वाले वाहनों को अलग-अलग रास्तों से होकर जाना होगा। शनिवार 26 मार्च से इस प्रकार से रहेगा ट्रेफिक प्लान-

1- बरेली रोड से आने वाले समस्त वाहन मोतीनगर से जयपुर बीसा होते हुए गन्नास सेंटर से पंचायतघर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुवागांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल, भवाली, भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।
2- रामपुर रोड से आने वाले समस्त वाहन पंचायतघर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए हनुमान मंदिर कमलुआगांजा से वाया कालाढुंगी होते हुए नैनीताल, भवाली, भीमताल, अल्मोड़ा को प्रस्थान करेंगे।
3- समस्त बड़े वाहन लामाचौड़ तिराहे से कमलुवागांजा होते हुए हनुमान मंदिर से आर0टी0ओ0 रोड होते हुए पंचायत घर से मोतीनगर से तीनपानी होते हुए गोला रोड पर खड़े किये जायेंगे।
4- सितारगंज, चोरगलिया से आने वाले समस्त बड़े वाहन खेड़ा रोड पर खड़े किये जायेंगे।
5- मंडी से निकलने वाले भारी वाहन रात्रि 10 बजे से सुबह 05 बजे तक की अवधि में आवागमन कर सकते है अन्यथा गोला रोड पर खड़े किये जायेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जन्माष्टमी 2026: कौन सी वस्तुओं के दान करने से जातक की मनोकामना पूर्ण होती है और जीवन में धन-धान्य बढ़ता है
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440