अगर आपका पानी पीने का मन नहीं करता तो आप क्या कर सकते हैं…

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। स्वस्थ रहने के लिए हर किसी के लिए दिनभर में कम से कम 8-9 गिलास पानी पीना जरूरी है, खासकर गर्मियों में। इस मौसम में भरपूर पानी ना पीने की वजह से डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। मगर, कुछ लोगों को पानी पीते समय कसैला स्वाद आता है तो वहीं कुछ लोगों को पानी फीका लगता है, जिसकी वजह से वो भरपूर पानी नहीं पी पाते। ऐसे में आज दूसरे तरीके अपनाकर शरीर में पानी की कमी पूरी कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अगर आपका पानी पीने का मन नहीं करता तो आप क्या कर सकते हैं…

पानी में मिलाएं तुलसी या पुदीना
अगर आपको पानी का स्वाद फीका लगता है तो आप उसमें तुलसी, पुदीना मिलाकर पी सकते हैं। पानी का स्वाद और रंगत बदलने की वजह से आप उसे पी भी पाएंगे और इससे बीमारियां भी दूर रहेंगी।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

खीरा ड्रिंक है बेहतरीन ऑप्शन
आप चाहें तो पानी में खीरे व नींबू का रस मिलाकर भी दिनभर पी सकते हैं। यह ड्रिंक आपको डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ वजन घटाने में भी मदद करेगी।

देसी ड्रिंक पीएं
आफ चाहें तो दिनभर में आम पन्ना, शकंजवी, ग्लूकोज, टैंग, छाछ, लस्सी पी सकते हैं। इसके अलावा आप जूस भी पी सकते हैं, जो शरीर में पानी की कमी पूरी करने से साथ आपको हाइड्रेट भी रखेगा।

यह भी पढ़ें -   छात्रों के लिए बड़ी राहतः उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में ऑनलाइन एडमिशन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तक बढ़ी

फल खाएं
शरीर में पानी की कमी पूरी करने के लिए फल खाना भी बेहतरीन ऑप्शन है। गर्मियों में मिलने वाले तरबूज, खरबूजा जैसे फलों में 95 प्रतिशत पानी होता है। वहीं रोजाना एक सेब का सेवन भी शरीर में पानी की कमी को पूरा करेगा।

सलाद पत्ता
सलाद के पत्ते में जल तत्व 95 प्रतिशत होता है। सैंडविच में इसका अच्छा इस्तेमाल होता है। प्रोटीन और ओमेगा 3 से भरपूर सलाद पत्ते में फैट भी नहीं होता और कैलोरी भी बहुत कम होती है।

दही
दही में 85 प्रतिशत पानी और जरूरी प्रोबायोटिक होते हैं, जो डिहाइड्रेशन के साथ गर्मी की एलर्जी से भी बचाव करते हैं। इसके अलावा यह प्रोटीन, विटामिन बी और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440