योग करने से पहले कुछ गलतियां करते हैं तो इससे आपको लाभ की बजाय नुकसान झेलना पड़ेगा

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। लोगों को योग के महत्व और फायदों के बारे में जागरूक करने के लिए आज इंटरनेशनल योगा डे मनाया जा रहा है। योग शरीर को एक नहीं अनेक फायदे पहुंचाता है तभी तो कहा जाता है करो योग रहो निरोग। हालांकि योग करने के भी कुछ नियम होते हैं जिसके बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। अगर आप योग करने से पहले कुछ गलतियां करते हैं तो इससे आपको लाभ की बजाय नुकसान झेलना पड़ेगा। चलिए जानते हैं योगा रुटीन को बेहतर बनाने के कुछ खास टिप्स ।

योग से पहले इन बातों का रखें ख्याल
ना खाएं भरपेट खाना

योग करने से पहले भरपेट खाना खाना बिल्कुल सही नहीं है। खाना खाने के बाद योग करने से आपके पेट में दर्द हो सकता है या पेट पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

ना पीएं बहुत ज्यादा पानी
योग करने से पहले भारी मात्रा में पानी पीने से बचें। इस दौरान जरूरत से ज्यादा पानी पीने से पेट और मूत्राशय भर सकता है। इससे असहज महसूस होने के साथ मितली आने की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल दुग्ध संघ चुनाव में बड़ा फैसला! 245 में 238 समितियों में निर्विरोध निर्वाचन, मुकेश बोरा 12वीं बार बने अध्यक्ष

आरामदायक कपड़े पहनें
हमेशा आरामदायक कपड़े पहनकर ही योग करना चाहिए, ताकि आपको कोई परेशानी न हो। इसलिए ध्यान रखें आपके कपड़े ना ज्यादा ढीले हो और न ही तंग।

बालों को बांधे
योग के दौरान पसीना आने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आपके बाल लंबे हैं तो इसे पहले ही बांध लें। इसके अलावा नंगे पांव या पतले मोजे पहनकर योगा करें।

यह भी पढ़ें -   जीजीआईसी नैनीताल की छात्राओं को मिला सुरक्षा का संदेश, आपात स्थिति में तुरंत 112 पर करें संपर्क

अपनी स्थिति की करें जांच
थकावट, हड़बड़ी, कमजोरी, चोट या बीमारी की स्थिति में योग करने से बचें। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोग या चक्कर आने की समस्या है, उन्हें कोई खास योग करने चाहिए।

ना नहांए तुरंत
योग से शरीर गर्म पड़ जाता है, इसलिए इसके तुरंत बाद नहाने की गलती ना करें बल्कि 30 मिनट तक आराम करें। फिर शरीर के ठंडा व सामान्य तापमान पर आने के बाद नहाएं।

खुद को हाइड्रेट करें
योगा के दौरान शरीर से पसीना बहता है, इससे शरीर में पानी की कमी ना हो इसलिए खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए योगघ् के बाद नारियल पानी पीएं। इसके अलावा अल्कोहल का सेवन करने से बचें।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440