अगर बीच में आकर मिल जाती हैं आपकी भौंहे तो जानिए कैसा है आपका स्वभाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। आप सभी ने कई बार समुद्रशास्त्र के बारे में पढ़ा या सुना होगा। कहते हैं व्यक्ति की शारीरिक संरचना से व्यक्ति के बारे में बहुत कुछ जानकारी मिल जाती है जो हैरानी में डाल देती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप कैसे पता कर सकते हैं व्यक्ति की भौहों से उनके स्वभाव के बारे में। आइए जानते हैं –

-कहते हैं जिस व्यक्ति की भौंहों के बीच में काफी गैप होता है, साथ ही भौंहों की शेप सपाट होता है तो इसका अर्थ है व्यक्ति एकदम मुंहफट होता है। वहीं ऐसे लोग काफी भावुक भी होते हैं और इस कारण से यह गलत निर्णय ले लेते हैं।

यह भी पढ़ें -   2024 में कितने सूर्य और चंद्र ग्रहण होंगे, जानें किस ग्रहण में लगेगा सूतक

-कहते हैं वह लोग जिनकी आइब्रो छोटी और मजबूत होती है लेकिन कोने तक पहुंचते ही काफी पतली हो जाती है, ऐसे लोग काफी क्रोधी होते हैं और इन लोगों में धैर्य बिल्कुल नहीं होता। इसी कारण से यह गलत निर्णय तक पहुंच जाते हैं और काफी मूडी स्वभाव के होते हैं।

  • कहा जाता है जिनकी आइब्रो के बाल बिल्कुल सेट और मजबूत हैं वह भविष्य में सम्मान पाते हैं और स्वभाव से बेहद जिद्दी माने जाते हैं।
  • कहा जाता है भौहो का रंग सिर के बालों की अपेक्षा हल्का हो तो जातक कंजूस होता है और आए दिन अस्वस्थ होता है। ऐसे में अगर भौंहो का रंग सिर के बालों से गहरा होता है तो व्यक्ति चरित्रवाण, भावुक तथा उत्साही स्वभाव वाला, शीघ्र निर्णय लेने वाला दयालू माना जाता है।
यह भी पढ़ें -   २८ मार्च २०२४ बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन कैसा रहेगा आपका …

-कहते हैं अगर भौंहे माथे के बीचो-बीच मिली हों तो ईर्ष्या शक, जिद्द करना, हठ करना तथा अक्खड़ स्वाभव वाला जातक हो जाता है।

  • मान्यता है कि हल्के रंग की भौंहे यदि आंखों से ऊपर उठी हुई हो स्त्री जैसा स्वभाव पुरुष माना जाता है और वैचारिक शक्ति का होता है। इसी के साथ ऐसे लोग चिंता भी नहीं करते हैं।
  • कहते हैं जिन लोगों की भौंहों में ज्यादा बाल नहीं होते वे शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूपों में काफी कमजोर माने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440