इम्युनिटी को बढ़ाते हैं ये हैल्दी ड्रिंक्स!

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। कोरोना से बचाव के लिए लोग तरह-तरह की चीजें खा रहे हैं। ऐसे में भी कुछ हैल्दी ड्रिंक्स हैं, जिन्हें पीने से भी इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

गाजर-अदरक का जूस
इनमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर इनमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन ई के साथ-साथ आयरन और कैल्शियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं। इन दोनों को एक साथ मिलाकर जूस पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। इसको बनाने में कोई परेशानी नहीं होती है। आधा किग्रा गाजर में करीब दो इंच का टुकड़ा अदरक का मिलाकर जूस निकाल सकते हैं। स्वाद के लिए सेंधा नमक मिलाएं।

टमाटर का जूस
इसमें भरपूर मात्रा में फोलेट, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेट्स होते हैं। यह कई प्रकार के संक्रमण से बचाव के साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। इसके लिए ताजे टमाटर का ही जूस बनाएं। जरूरत हो तो एक चुटकी नमक मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   16 दिन की तलाश का दर्दनाक अंत: नदी किनारे मिला लापता अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार का शव, बागेश्वर में शोक की लहर

खरबूज-पुदीना का जूस
विटामिन ए से भरपूर खरबूज के साथ पुदीना का जूस न केवल जल्दी बन जाता है बल्कि इसको नियमित पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। कई बीमारियों से बचाव भी होगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 4 नवंबर 2026, बुधवार | कार्तिक कृष्ण दशमी आज, कल रखा जाएगा एकादशी व्रत; जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

हल्दी कालीमिर्च का काढ़ा
हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट, करक्यूमिन आदि होता है जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल होता है। हल्दी चाय बनाकर उसमें एक चुटकी कालीमिर्च मिला सकते हैं। शहद मिलाने से यह पहले से अधिक कारगर हो जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440