अधिग्रहित 6 चिकित्सालयों की महत्वपूर्ण सूचनाओं की जानकारी मिलेंगी पोर्टल पर

खबर शेयर करें

जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया पोर्टल

समाचार सच, हल्द्वानी। बेस चिकित्सालय से निजी अस्पतालों को गम्भीर मरीजांे का रैफर करने की व्यवस्था को डीएम सविन बंसल द्वारा ऑनलाइन किया गया है। इस व्यवस्था के क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल मे अधिग्रहित किये गये सभी 6 चिकित्सालयों की महत्वपूर्ण सूचनाओं के साथ ही विभिन्न प्रकार की सुविधाओं तथा स्टॉफ की जानकारी पोर्टल पर नोडल अधिकारियों द्वारा अपलोड की जायेंगी। सोमवार की देर सायं जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में जिलाधिकारी तथा नोडल अधिकारियों के समक्ष पोर्टल का प्रदर्शन कर जानकारियां दी गई। पोर्टल का निर्माण बेस चिकित्सालय की कन्सलटैंट डा0 विनीता साह के निर्देशन मे किया गया है।

डीएम बंसल ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि अधिक से अधिक बीपीएल, एपीएल तथा आयुष्मान योजनाओं से आच्छादित गरीब मरीजों का इलाज बेस चिकित्सालय में ही किया जाए, अन्यथा एवं गम्भीर मरीजों की बीमारी की स्थिति मे ही मरीजों को नियमानुसार अधिग्रहित चिकित्सालयों को रैफर किया जाए। रैफर होने वाले मरीजों के बेहतर इलाज के लिए सभी नोडल अधिकारी समन्वयक के रूप मे कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी निजी चिकित्सालयों की सभी सूचनायें पोर्टल पर अपलोड करना भी सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 भारती राणा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिचाई तरूण बंसल, जिला सेवायोजन अधिकारी नारायण सिह दरम्वाल, अधिशासी अभियन्ता आरइएस विनीत कुमार, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी नरेन्द्र सिह गुंज्याल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी मीरा हृयांकी तथा एपीडी संगीता आर्य मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हल्द्वानी में कांग्रेस का धरना, भाजपा सरकार पर लोकतंत्र कुचलने का आरोप
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440