समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में बने कंटेनमेंट जोनों के वाशिंदों को आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। जिसके चलते इन क्षेत्रों के लोगों में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। इसे लेकर बुधवार को प्रेमपुर लोश्ज्ञानी व राजपुरा के वाशिंदों ने अपना रोष जताया। उन्होंने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन बना रहा है। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में करीब डेढ़ दर्जन कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं। इन क्षेत्रों के लोगों का आरोप है कि प्रशासन उनकी अनदेखी कर रहा है। इसे लेकर बुधवार को प्रेमपुर लोश्ज्ञानी व राजपुरा के लोगों ने प्रशासन के प्रति अपना आक्रोश जताया। प्रेमपुर लोश्ज्ञानी के निवासियों का कहना है कि कंटेनमेंट जोन तो बना दिया गया, लेकिन इसके बाद क्षेत्र की सुध नहीं ली गई है। अब तक कंटेनमेंट जोन में एक भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा है। उनका कहना था कि क्षेत्र का ट्यूबवैल फूंका हुआ है, जिसके चलते पेयजलापूर्ति ठप पड़ी हुई है। इतना ही नहीं क्षेत्र के लोग फल-सब्जी, दूध आदि आवश्यक वस्तुओं के लिए मोहताज हो गए हैं। यहां अधिकांश लोग सिडकुल की फैक्ट्रियों में काम करते हैं, लेकिन किसी को भी बाहर घ्निकलने की इजाजत नहीं है। यहां तक कि कंटेनमेंट जोनों में प्रशासन कोरोना की जांच तक नहीं करा रहा है। इधर राजपुरा के कंटेनमेंट जोन में रहने वालों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए कहा कि क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नहीं की जा रही है। ऐसे में यदि वह आवश्यक सामान खरीदने बाहर निकलते हैं तो उन पर कार्यवाही की जा रही है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रशासन कंटेनमेंट जोन तो बना रहा है, लेकिन कोई भी सुविधा उन्हें उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उधर इस संबंध में सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का कहना है कि कंटेनमेंट जोनों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है। राजपुरा व प्रेमपुर लोश्ज्ञानी में बने कंटेनमेंट जोन के लोगों को परेशानी की बात सामने आई है। जल्द ही इन क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


