UPI करने वालों के लिए जरूरी खबर! इस दिन नहीं हो पायेगी पेमेंट

खबर शेयर करें

समाचार सच, दिल्ली (एजेन्सी)। अगर आप भी यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसके बारे में आज ही जान लेना चाहिए क्योंकि 4 अगस्त 2024 को ये काम नहीं करेगी। दरअसल ये HDFC Bank यूजर्स के लिए ही है। क्योंकि बैंक की तरफ से शेड्यूल डाउनटाइम अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान किसी भी प्रकार की ऑनलाइन पेमेंट बंद रहेगी, लेकिन इसके लिए भी समय निश्चित कर लिया गया है।

बैंक का नोटिफिकेशन-
बैंक की तरफ से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि 12:00AM से लेकर 03:00AM तक सिस्टम मेनटेनेंस का काम किया जाएगा और इस दौरान सभी ऑनलाइन पेमेंट बंद रहेंगी। यानी कुल 180 मिनट तक ऐसी पेमेंट को रोक दिया जाएगा। इसका असर सभी अकाउंट होल्डर्स पर पड़ने वाला है। इसमें सेविंग्स और करेंट अकाउंट होल्डर्स दोनों ही ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें -   सक्षम महिला, समर्थ भारतः हल्द्वानी में 21 आत्मनिर्भर महिलाओं का सम्मान

क्या करना होगा ?
UPI पेमेंट डाउन होने के दौरान आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है। HDFC बैंक की तरफ से खुद ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा बैंकों की तरफ से मैंटेनेंस के दौरान अक्सर किया जाता है। लेकिन एक बार नेटवर्क रिपेयर होने के बाद इसे दोबारा स्टार्ट कर दिया जाता है। इससे आपको पेमेंट नहीं होने के दौरान जरूर थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन एक बार रिस्टोर होने के बाद आप इसे आसानी से यूज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें -   17 मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

HDFC बैंक के अलावा कई अन्य बैंक भी मेनटेनेंस करते हैं और इस दौरान काफी चीजों का ध्यान रखा जाता है। दरअसल ये नेटवर्क बूस्ट और रिपेयर करने के लिए किया जाता है। इस दौरान पेमेंट्स को रोक दिया जाता है।किन ऐप्स पर पड़ेगा असर-
हालांकि इसका असर सभी ऐप्स पर पड़ने वाला है। जिनकी मदद से यूजर्स UPI पेमेंट करते हैं। नोटिफिकेशन की मानें तो HDFC Mobile Banking App, GPay, WhatsApp Pay, Paytm, Shriram Finance और Mobikwik पर पेमेंट नहीं कर पाएंगे। यानी एक प्रकार से देखा जाए तो पूरी तरह से सिस्टम डाउन रहेगा। लेकिन POS की मदद से होने वाली ट्रांजैक्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। ऐसे में पेमेंट के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440