देहरादून में खून से सनी रात! बाइक सवारों ने झोंका फायर, बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या-महिला मित्र से जुड़ा है खौफनाक सच?

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राजधानी देहरादून में शुक्रवार देर रात खून से सनी वारदात ने सबको दहला दिया! थाना प्रेमनगर क्षेत्र के पीपल चौक माण्डुवाला में बाइक सवार दो युवकों ने पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित नेगी (22) को गोली मार दी। घायल अवस्था में दोस्तों ने रोहित को ग्राफिक ऐरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें -   चारधाम यात्रा पर वीआईपी दौरों पर सीएम धामी सख्तः आम श्रद्धालुओं की सुविधा से समझौता नहीं

इस सनसनीखेज वारदात के बाद शहर में हड़कंप मचा है। मृतक के दोस्त अभिषेक बर्तवाल ने बताया कि वे दोस्त की महिला मित्र समेत कई लोग नयागांव में थे। तभी बाइक से आए युवकों ने सामने से गोली चलाई, जो सीधे रोहित की गर्दन में जा लगी।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक के दोस्त की जिस महिला मित्र के साथ सभी पार्टी कर रहे थे, उसी का संबंध आरोपी से भी था। इसी बात को लेकर फोन पर झगड़ा हुआ और फिर आरोपी ने गुस्से में फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें -   CM धामी का ‘बचपन का सपना’ पूरा: खटीमा में 7.15 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन, सैनिकों को बड़ी सौगात

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग और रंजिश का प्रतीत हो रहा है। हत्या के पीछे के सभी पहलुओं की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440