दून में सफाई कर्मियों ने सीएम को प्रेषित किया 11 सूत्रीय मांग पत्र

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आज देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ शाखा देहरादून के पदाधिकारियों ने मोहन कुमार काला नेतृत्व में एवं राकेश कुमार, मुकेश कुमार द्वारा आज जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मांग पत्र प्रेषित किया। इस अवसर पर मोहन कुमार काला ने मांग की कि जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण किया जाये, जिससे प्रदेश में चल रही हड़ताल समाप्त हो सके और सफाई व्यवस्था पटरी पर आ सके। उन्होंने कहा की अगर जल्द ही सरकार द्वारा उचित निर्णय नहीं लिया गया, तो सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार के साथ सांकेतिक उपवास पर भी जायेगा। वहीं आज भी कांग्रेस नेता मदन लाल ने समर्थन दिया। ज्ञापन देने वालोघ् मे मणिकांत, अनिल कुमार, सोनू कुमार, विनोद, दिनेश कुमार, संजय, अमन कुमार मन्नु, आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में नियम तोड़ने वाले होमस्टे पर प्रशासन का शिकंजा, 150 का पंजीकरण रद्द

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440