हल्द्वानी में अग्निपथ योजना विरोध मामले में 300 से 400 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने की तलाश शुरू

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। हल्द्वानी में शुक्रवार को केंद्र की अग्निपथ योजना का विरोध करना सैकड़ों युवाओं को भारी पड़ गया है। कोतवाली पुलिस ने 300 से 400 अज्ञात युवकों पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। अब उनकी तलाश शुरू हो गई। है। रिपोर्ट में जहां युवाओं पर आपराधिक धाराएं लगाई गई हैं, वहीं पुलिस कमियों को चोट आने का जिक्र भी एफआईआर में किया गया है।
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को हल्द्वानी में कुमाऊं के विभिन्न हिस्सों से आए युवकों ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए बीते दिवस हल्द्वानी में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चक्काजाम कर रहे युवाओं को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था। अब पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल युवकों पर गंभीर आरोप लगाकर धारा 147, 149, 332, 342, 353, 427, 404 आईपीसी व 7 क्रिमिनल लॉ (अमेंडमेंट) एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें -   भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को बहुत प्रिय है वैजयंती का पौधा, जानें इसके फायदे और सही दिशा

कोतवाली प्रभारी हरेंद्र चौधरी की ओर से दर्ज मुकदमे में कहा गया है कि बीते शुक्रवार को जब पुलिस एवं प्रशासन की टीम विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत रामलीला मैदान हल्द्वानी पर पहुँचे तो वहाँ पर 100 से 150 युवकों का गुट मुख्य सड़क की ओर आ रहा था, जिसे मौके पर ओके होटल के समीप रोककर समझाने का प्रयास किया गया। तो उनमे से एक गुट उग्र होकर मटर गली से होते हुये वर्कशाँप लाईन की ओर चले गये, जिनके साथ-साथ पुलिस व प्रशासन भी पीछे-पीछे गया। तिकोनियाँ पर पहुँचकर युवकों का गुट जो संख्या में अब 300 से 400 के लगभग हो गया था के द्वारा नैनीताल मुख्य राजमार्ग में जाम लगा दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में समय से पहले विधानसभा चुनाव की अटकलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया बड़ा बयान…

जिससे मुख्य मार्ग पर आने-जाने वाले आम राहगीर, एम्बुलेंस, मरीजों व उनके तीमारदारों का रास्ता अवरूद्व हो गया एवं इस दौरान उक्त भीड़ द्वारा वहाँ पर मौजूद सरकारी सम्पत्ति गमले, सरकारी वाहन को नुकसान पहुँचाया गया एवं आने जाने वाले राहगीरों से अभद्रता की गयी।
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों व कर्मचारियों के साथ धक्का मुक्की की गयी, जिससे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों के चोटों भी आयी। प्रदर्शनकारियो द्वारा छोटे-छोटे गुटों में बटकर नैनीताल रोड मुख्यमार्ग, वर्कशाप लाईन , नवाबी रोड, ठण्डी सड़क आदि की ओर भाग दौड़कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440