हल्द्वानी में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने गटका जहरीला पदार्थ, उपचार के दौरान तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मुखानी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक युवक ने गृह क्लेश के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऊंचा पुल निवासी 23 वर्षीय संदीप जोशी बीते 1 सप्ताह पूर्व गृह क्लेश के चलते घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे एसटीएच में भर्ती करवाया। बीते रविवार रात को संदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची मेडिकल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अपनी कार्रवाई शुरू की। परिजनों से पूछताछ में पुलिस को बताया कि संदीप का किसी बात को लेकर घर में झगड़ा हो गया था। इसी के चलते उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। सोमवार को सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश बढ़े, 17 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित, नेपाल तक पहुंचा दायरा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440