हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसाने के बाद बनाया हवस का शिकार, ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां प्रेमी ने नाबालिग छात्रा को प्यार के जाल में फंसाने के बाद हवस का शिकार बना लिया। इतना ही नहीं अश्लील फोटो खींचने के बाद दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया गया। लड़की की तबीयत बिगड़ी तो उसने मां को सारी बता बताई। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 12वीं की छात्रा है। करीब डेढ़ साल पहले वह लालडांठ निवासी अमित कुमार के संपर्क में आई। अमित ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। अमित उनकी गैर मौजूदगी में उनके घर आने लगा। उसने बेटी से न सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसकी अश्लील फोटो भी खींच ली।

इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर वह डेढ़ साल तक लड़की का शारीरिक शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब मनोज ने लड़की पर दबाव बनाना शुरू किया। मनोज लड़की से कहता था कि वह उसके दोस्त लालडांठ निवासी नीरज टाकुली से भी शारीरिक संबंध बनाए। इधर, एक रोज लड़की की तबीयत बिगड़ी तो मां ने वजह पूछी।

यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

जिसके बाद लड़की ने मनोज की सारी करतूत बता दी। बताया कि दोनों लगातार उसे वीडियो कॉल करके भी परेशान कर रहे हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440