हल्द्वानी में पत्थर से कुचलकर युवक की बेरहमी से हत्या, आरोपी अनिल गिरफ्तार – जानें क्या है रंजिश की पूरी कहानी…

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के उत्तर गौजाजाली इलाके में गुरुवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजपुरा निवासी तरुण रावत के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या के आरोप में अनिल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 1.30 बजे की है, जब आरोपी अनिल ने किसी पुराने विवाद को लेकर तरुण पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अनिल ने पहले पत्थर और फिर धारदार हथियार से वार कर तरुण की हत्या की। घटना के वक्त आरोपी की पत्नी भी घटनास्थल पर मौजूद थी।

यह भी पढ़ें -   7 जुलाई 2026 का पंचांग: आज कालाष्टमी व्रत, हरेला बोने की शुरुआत, जानें सभी राशियों का हाल

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष नीरज भाकुनी टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन मॉडल का अध्ययन करने देहरादून पहुंचा श्रीलंका का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने जानकारी दी कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पत्नी एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है और दंपति के बीच पहले भी झगड़े होते रहे हैं।

इस खौफनाक वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं और पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गश्त बढ़ा दी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440