हल्द्वानी में निगम कूड़ा वाहन चालक से हुई मारपीट

खबर शेयर करें

In Haldwani corporation garbage driver was beaten up

समाचार सच, हल्द्वानी। निगम कूड़ा वाहन चालक ने बुलट सवार पर गाली गलौज, धमकाने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में कूड़ा वाहन चालक जेल रोड हीरानगर निवासी मोहित रावत ने कहा है कि वह बीते दिवस वह कूड़ा उठा रहा था कि तभी तिकोनिया के पास बुलट संख्या यूके04एएच-1972 का चालक उसके साथ अभद्रता पर उतारू हो गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिस पर उसने बेस अस्पताल पहुंच कर अपना उपचार कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में अगले 5 दिन मौसम दिखाएगा तेवर! पहाड़ से मैदान तक बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली-भूस्खलन का खतरा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440