हल्द्वानी में साईबर ठगों ने आधार सत्यापन के नाम पर खाते से उड़ाई हजारों की नगदी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। साइबर ठगों द्वारा नई – नई तकनीक के झांसे में लेकर लोगों को ठगने का काम बदस्तूर जारी हैै। ऐसा ही एक मामला पुलिस के समक्ष आया जिसमें एक युवक ने बताया कि आधार कार्ड सत्यापन कराने के नाम पर उसके खाते से हजारों रूपए की रकम पार कर ली। पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उत्तर उजाला इंद्रानगर निवासी शाकिर अली पुत्र फिदा हुसैन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 28 नवंबर को उसके मोबाइल पर आधार कार्ड सत्यापन कराने के लिए एक फोन आया था। जब उसने आधर कार्ड नंबर बताया। जिसके बाद फोन करने वाले ने उसे ओटीपी नंबर भेजा। युवक का कहना है कि जब उसने ओटी नंबर बताया तो उसके खाते से पहली बार 51 हजार 920 रूपए और दूसरी बार में 44 हजार 780 रूपए की नगदी निकाल ली गई। पीड़ित ने पुलिस ने रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच मंे जुट गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में मदरसों की शुक्रवार की छुट्टी खत्म! अब रविवार को बंद रहेंगे मान्यता प्राप्त विद्यालय
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440